Sanjeevani Yojana Apply Online: दिल्ली सरकार अपने नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। अब उनके द्वारा एक नई स्कीम का ऐलान किया गया है जिसका नाम संजीवनी योजना रखा गया है जिसका लाभ सिर्फ दिल्ली के पात्र लोग उठा सकते हैं। इस स्कीम का फायदा लेने वालों को इसके बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए।
दिल्ली के जितने भी बुजुर्ग लोग हैं उन्हें वहां की सरकार के द्वारा संजीवनी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, लेकिन इसका लाभ लेने वाला नागरिक इस स्कीम के लिए पात्र होना आवश्यक है। इसी वजह से हमने उसकी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी है ताकि आवेदन करने से पहले लोगों को इसकी संपूर्ण जानकारी हो।
Sanjeevani Yojana Apply Online
इस समय दिल्ली में आम आदमी की सरकार है जिन्होंने अपने नागरिकों के लिए अब तक कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है जिसमे उनकी तरफ से कहा गया है कि अगर दिल्ली में फिर से उनकी सरकार बनती है तो वहां के बुजुर्गों को संजीवनी योजना का लाभ दिया जाएगा।
संजीवनी योजना के तहत दिल्ली के बुजुर्ग लोगों का इलाज बिल्कुल फ्री में किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें दवाई भी मुफ्त में दी जाएगी, लेकिन इस के लिए वहां के निवासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इस योजना का संचालन तब किया जाएगा जब दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
संजीवनी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
दिल्ली सरकार ने फिलहाल संजीवनी योजना की शुरुआत नहीं है, लेकिन जब इसकी शुरुआत की जाएगी, उसके बाद वहां के आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग लोगों को फ्री में इलाज किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त में दवाई भी दी जाएगी। इस वजह से दिल्ली के गरीब बुजुर्ग लोग बिल्कुल फिट एवं सवस्थ रहेंगे।
आज के समय में भी दिल्ली में बहुत सारे ऐसे बुजुर्ग लोग है जो खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। इस वजह से बहुत सारे बुजुर्ग नागरिकों की जिंदगी बहुत ही खराब स्थिति से गुजर रही है। जब दिल्ली में संजीवनी योजना की शुरुआत हो जाएगी फिर हर गरीब बुजुर्ग सही समय पर बिल्कुल फ्री में अपना इलाज करवा पाएंगे।
संजीवनी योजना की कुछ लाभ
जब दिल्ली सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की जाएगी, उसके बाद इस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मन में सवाल उठ सकता है कि संजीवनी योजना की क्या-क्या लाभ है। इसी वजह से हमने उसके बारे में नीचे बताया है ताकि दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोग इस स्कीम का लाभ उठा सके :-
- अगली बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वहां की सरकार इस योजना की शुरुआत करेगी।
- उसके बाद दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन बुजुर्गों को दिया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे।
- इसके अलावा उसकी न्यूनतम आयु सीमा 60 वर्ष होनी चाहिए।
- जिन लोगों की उम्र 60 साल से कम होगी उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- संजीवनी योजना की वजह से गरीब बुजुर्ग लोग स्वस्थ एवं फिट रहेंगे।
- इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
Sanjeevani Yojana के लिए पात्रता
अब एक सवाल बहुत सारे लाभार्थी के मन में उठ सकता है कि जब इस योजना का संचालन किया जाएगा, उसके बाद दिल्ली सरकार के द्वारा इसकी क्या-क्या पात्रता रखी जाएगी। तो मैं आपको बता दूं कि फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिर भी हमने नीचे इसकी पात्रता के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया है जो इस स्कीम के लिए रखी जा सकती है :-
- इस योजना का लाभ लेने वाला व्यक्ति दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होना चाहिए।
- इसका लाभ लेने वाले नागरिक की न्यूनतम उम्र 60 वर्ष होना आवश्यक है।
- लाभार्थी किसी बीमारी से पीड़ित होना चाहिए।
संजीवनी योजना के आवश्यक दस्तावेज
जब इस स्कीम की शुरुआत हो जाएगी, फिर लोग आवेदन के लिए जाएंगे। उस दौरान उन्हें कई तरह के दस्तावेज भी देने होंगे। जब तक लाभार्थी वो दस्तावेज नहीं देंगे तब तक वो चाहकर भी आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसी वजह से हमने नीचे उसके बारे में बताया है :-
- आवेदन के दौरान लाभार्थी को सबसे पहले अपना आधार कार्ड देना होगा।
- उसके बाद उन्हें जाति प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा।
- फिर उन्हें आवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।
- इन सबके बाद लाभार्थी को आय प्रमाण पत्र भी देना पड़ेगा।
- इसके अलावा उन्हें अपना ईमेल आईडी देना होगा।
- लाभार्थी को खुद का चालू मोबाइल नंबर भी देना पड़ेगा।
- इन सबके बाद उन्हें खुद का पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा।
Sanjeevani Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
जब दिल्ली में इस योजना की शुरुआत हो जाएगी, उसके बाद बहुत सारे लोगों के मन में एक सवाल उठेगा कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें। तो मैं बता दूं कि फिलहाल इस स्कीम की घोषणा की गई है जिस वजह से अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। जब संजीवनी योजना दिल्ली में लागू कर दिया जाएगा, तब हम इस लेख को अपडेट करेंगे तथा बताएंगे कि इस के लिए आवेदन कैसे किया जाता है।