Maiya Samman Yojana Approved List 2025: मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए अब तक कल्याणकरी साबित हुआ है। इस स्कीम के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता था, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी कर दी गई है।
झारखंड सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की राशि में बढ़ोतरी की गई है जिस वजह से अब उन लोगों को हर महीने 2500 रुपये दिए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने इस स्कीम की स्वीकृत लिस्ट जारी कर दी है जिसमें उन महिलाओं के नाम मौजूद है जिन्हें अब हर महीने 2500 रुपये की राशि मिलेगी।
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार महिलाओं की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को पहले हर महीने 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाती थी, लेकिन अब उसे बढाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।
इस योजना की वजह से झारखंड की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं जिसका इस्तेमाल वो अपनी जिंदगी में होने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। इसकी वजह से राज्य की ज्यादा से ज्यादा गरीब महिलाओं की जिंदगी में बदलाव होगा।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?
झारखंड की जिन महिलाओं ने अब तक मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं किया है या उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है उसे इतना तो जरूर पता होना चाहिए कि इस स्कीम का उद्देश्य क्या है।
तो मैं उन्हें बता दूं कि Maiya Samman Yojana का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य की उन महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करना है जो पैसों की वजह से अच्छी जिंदगी नहीं जी पा रही है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के बाद लाभार्थी की जिंदगी में बहुत सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Maiya Samman Yojana की पात्रता क्या है?
झारखंड की जिन महिलाओं को अब तक मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है और वो इस के लिए आवेदन करना चाहती है तो उन्हें इसकी पात्रता के बारे में अवश्य मालूम होना चाहिए। इसी वजह से उसकी जानकारी नीचे दी गई है :-
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
- उसके बाद उस महिला की उम्र सीमा 21 से लेकर 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए गरीब, विधवा, तलाकशुदा, और निराश्रित महिलाएं आवेदन कर सकती है।
- इस स्कीम का लाभ लेने वाली महिला के परिवार में कोई भी आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- इसके अलावा उस महिला के परिवार में कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- Maiya Samman Yojana की सूची में जिन महिलाओं का नाम आएगा उसे हर महीने 2500 रुपये का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए दस्तावेज
झारखंड की जिन महिलाओं ने अब तक मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन नहीं किया है उन्हें मैं बता दूं कि इस के लिए आवेदन के समय लाभार्थी को कुछ दस्तावेज देने होंगे, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है :-
- लाभार्थी को सबसे पहले अपना आधार कार्ड देना होगा।
- उसके बाद आवेदन के समय उन्हें जाति प्रमाण पत्र देना पड़ेगा।
- फिर लाभार्थी को खुद का निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
- इसके अलावा उनके पास आय प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है।
- लाभार्थी महिला को अपने परिवार का राशन कार्ड भी देना जरूरी है।
- फिर उन्हें अपना एक चालू मोबाइल नंबर देना होगा।
- इन सबके बाद अंत में उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।
Maiya Samman Yojana Approved List 2025 कैसे देखें?
झारखंड की जो भी महिलाएं मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की सूची में अपना नाम देखना चाहती है उन्हें इस के लिए अपने ग्राम पंचायत ऑफिस में जाना होगा। फिर वहां पर इसकी सूची में वो अपना नाम देख सकती है। राज्य सरकार ने इस योजना के स्वीकृत लोगों की सूची ऑफलाइन तरीके से जारी की है।
अगर सूची में नाम नहीं है तो क्या करें?
अब बहुत सारे लाभार्थी के मन में सवाल आ सकता है कि जिन महिलाओं का नाम Maiya Samman Yojana Approved List 2025 में नहीं है तो उन्हें क्या करना चाहिए?
तो मैं उन्हें बता दूं कि इस के लिए लाभार्थी को फिर से आवेदन करना होगा, क्योंकि उनके आवेदन में कुछ कमी पाई गई होगी, जिस वजह से उसे स्वीकृत नहीं किया गया होगा।
जिन उम्मीदवारों का नाम इसकी लिस्ट में मौजूद नहीं है उसे ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्याल जाना होगा। उसके बाद लाभार्थी को वहां से इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
अगली बार जब उनके आवेदन फॉर्म में सब कुछ सही पाया जाएगा तब उसे स्वीकृत दे दिया जाएगा। फिर आवेदक का नाम Maiya Samman Yojana Approved List 2025 में देखने को मिलेगा।