Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025: बिहार की इन महिलाओं को मिल रहा 25,000 रुपये का लाभ, जल्द करें आवेदन

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025: बिहार सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है जिसमें महिला सहायता योजना भी शामिल है। इस स्कीम की मदद से राज्य की उन महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाता है जिसका पति ने छोड़ दिया है या उसका तलाक हो चुका है।

बिहार में ऐसी बहुत सारी महिलाएं है जो अपने पति से परेशान है। इसी वजह से उनका तलाक हो चुका है या वो अपने पति से अलग रह रही है। ऐसे में उन महिलाओं के लिए जिंदगी जीना कठिन हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार महिला सहायता स्कीम की मदद से उन्हें आर्थिक मदद कर रही है।

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025

महिला सहायता योजना बिहार सरकार की कल्याणकरी स्कीम में से एक है जिसका लाभ राज्य की बहुत सारी महिलाओं को मिला है। इस योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाता है जो अपने पति से प्रताड़ित है।

बिहार की बहुत सारी महिलाएं इस योजना की मदद से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही है जिस वजह से उनकी लाइफ में पहले से बहुत परिवर्तन आया है। ऐसे में उन लोगों को भी महिला सहायता स्कीम का लाभ उठाना चाहिए जिन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बिहार महिला सहायता योजना का उद्देश्य क्या है?

बिहार सरकार के द्वारा महिला सहायता स्कीम की शुरुआत की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की उन महिलाओं को आर्थिक मदद करना है जिसका पति उसे छोड़ दिया है या उन दोनो के बीच तलाक हो चुका है।

बिहार सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत साल 2006-07 में की थी तब से इस योजना में कई परिवर्तन किए गए हैं। फिलहाल इस योजना का लाभ सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को दिया जा रहा है, लेकिन उन्हें तलाकशुदा होना जरूरी है। वहीं, जिन मुस्लिम महिलाओं को उसका पति ने छोड़ दिया है उसे भी इसका लाभ मिलेगा।

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 के कुछ लाभ

बिहार की जिन-जिन महिलाओं ने इस योजना का लाभ नहीं उठाया है उन्हें इतना तो जरूर मालूम होना चाहिए कि सरकार इस योजना के तहत क्या-क्या लाभ देती है :-

  • इस योजाना की शुरुआत बिहार सरकार के द्वारा किया गया है।
  • इसी वजह से इसका लाभ सिर्फ बिहार की महिलाओं को दिया जाता है।
  • इस स्कीम की मदद से लाभार्थी को पहले 10,000 रुपये दिए जाते थे।
  • लेकिन अब उस रकम को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है।
  • महिला सहायता योजना की वजह से राज्य की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।
  • इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थति में तेजी स बढ़ोतरी होगी।

बिहार महिला सहायता योजना की पात्रता क्या है?

बिहार की जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहित है उन्हें इतना तो जरूर मालूम होना चाहिए कि इसका लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा। इसी वजह से हमने उसकी पात्रता की जानकारी नीचे दी है :-

  • महिला सहायता योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • उसके बाद उस महिला को मुस्लिम समुदाय से होना जरूरी है।
  • लाभार्थी महिला तलाकशुदा या उनके पति ने उसे छोड़ दिया हो।
  • इसके अलावा जिन महिलाओं का पति शारीरिक रूप से दिव्यांग है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

महिला सहायता स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को आवेदन करना होगा। लेकिन उस दौरान उन्हें कई दस्तावेज देने होंगे। इसी वजह से हमने उन डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी है :-

  • आवेदन करने के लिए महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • उसके बाद उनके पास जाति प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है।
  • फिर उनके पास निवास प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है।
  • इसके अलावा लाभार्थी को अपना आय प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • वहीं, जो महिला तलाकशुदा है उन्हें भी इसका सर्टिफिकेट देना पड़ेगा।
  • महिला को अपना चालू मोबाइल नंबर देना आवश्यक है।
  • फिर उन्हें खुद का बैंक खाता विवरण देना जरूरी है।
  • इन सबके बाद अंत में उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा।

Bihar Mahila Sahayata Scheme 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के बारे में इतना कुछ जानने के बाद लाभार्थी सोच रहे होंगे कि इस के लिए आवेदन कैसे किया जाए। तो मैं उन्हें बता दूं कि महिला सहायता स्कीम के लिए सिर्फ ऑफलाइन की मदद से आवेदन किया जा सकता है, लेकिन फिर भी हमने उसकी प्रक्रियाओं की जानकारी नीचे दी है :-

  • सबसे पहले महिला को अपने जिले के अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जाना पड़ेगा।
  • उसके बाद उन्हें वहां से इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फिर उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद उस आवेदन फॉर्म के साथ में सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दें।
  • अब एक बार उस आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह चेक कर लें।
  • इन सबके बाद अंत में उस आवेदन फॉर्म को अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा कर दें।

Leave a Comment